अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चापडा चोराहे पर जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया अतिक्रमण




भारत सागर न्यूज/चापडा/संजू सिसोदिया। चापड़ा चौराहे पर लंबे समय के बाद गुरुवार के दिन प्रशासन द्वारा दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए,बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण को ध्वस्तित किया। 25 जून से चापडा चौराहे पर अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही शुरू करते हुए जगह चिन्हित की गई थी। जिसके दौरान इंदौर एवं नेमावर रोड पर बीच  सेंटर से 40 एवं बागली हाटपिपल्या मार्ग पर 35 फिर के दायरे में आनेवाले अतिक्रमण हटाने संबंधित कार्रवाई की गई थी। 


                     इस संबंध में कुछ व्यापारियों ने 4 जुलाई को एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया था कि बागली , हाटपिपल्या मार्ग पर 26 एवं इंदौर नेमावर रोड पर 40 फिट केदायरे में आने वाला अतिक्रमण स्वयं की इच्छा से हटाएंगे। लेकिन इस मामले को कि सीने भी  गम्भीरता से नहीं लिया। गुरुवार को तहसीलदार नीरज प्रजापति, जनपद सीईओ राजू मेढा, चौकी प्रभारी उपेंद्र नाहर कि उपस्थित में एक दर्जन से अधिक पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों कि उपस्थित में इंदौर रोड पर 40 फिट के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। इस दौरान बागली, हाटपिपल्या मार्ग पर कहीं 26 तो कहीं 25 फिट के दायरे का अतिक्रमण हटाया गया।


इस दौरान मोके में लोगों कि भिड लग गई, अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों द्वारा समय मांगा गया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने एक न सुनी और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण की कार्रवाई प्रारंभ होते ही  चौराहे पर दुकानदारों में हड़बड़ाहट मच गई, और ताबड़तोड़ अतिक्रमण के अंतर्गत आने वाले चद्दर सेट व अन्य निर्माण को निकालने लगे ,चारों रोड पर दुकानों के सामने लगे अतिक्रमण को हटाते हुए दुकान संचालक नजर आ रहे थे। दुकान संचालक अशोक महेश्वरी ने प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हुए, कहा कि पहले 35 फीट के दायरे का अतिक्रमण हटाने की बात कही जा रही थी, लेकिन आज 40 फीट का हटाया जा रहा है। दुकान में सामान भरा हुआ है। उसे निकालने का समय दे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियोंने एक ना सुनी और दुकान में सामान रखा होने के बवजूद मशीन से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। 


                   हालांकि इस दौरान हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा था कि कुछ दिन पहले बागली हाटपिपल्या मार्ग पर 20 एवं इंदौर, नेमावर रोड पर 35 फीट के दायरे का अतिक्रमण हटाया जाएगा। लेकिन जनपद पंचायत बागली के आदेश में 26 व 40 फीट का बताया गया है। और व्यापारियों को आश्वासन मीला था, कि बारिश बाद कार्यवाही होगी, लेकिन ताबड़तोड़ यह कार्यवाही सब के समझ से परे है।

वर्षा से चल रही दुकाने भी हटी...

                   चापडा चोराहे पर वर्षों से कुछ दुकाने एसी संचालित हो रही थी,जोकी उनके नाम से लोग आते थे, लेकिन अतिक्रमण के दौरान उन्हें भी हटाया गया है। इंदौर रोड पर पानी की दुकान एवं माता जी मंदिर के पास फुल की दुकान थी,जो वर्षों से चल रही थी,जो आज हटाई गई है। अतिक्रमण कि कार्यवाही में एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंदौर रोड  पर अधिक नुकसान हुआ है। दुकानों पर लगी सटरे जेसीबी मशीन से तोड़ दी गई है। हालांकि इंदौर रोड पर कार्रवाई के दौरान चारों रोड पर लोगों ने ही स्वयं नपती कर अतिक्रमण हटा लिया गया। हालांकि उनका भी नुकसान हुआ है।


बागली रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर दुकानदारों ने वीरोध करते हुए कहा कि सभी के सामने से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के दायरे में आने वाली जगह को तोडा जाए, विरोध के बाद अधिकारियों ने ध्यान दिया ओर अतिक्रमण हटाया। कारवाई से पहले बीजली सप्लाई बंद करवा दी गई थी, जिसके कारण चापडा पुरे दिन सप्लाई बंद रही,लोग गर्मी के कारण परेशान हुए। हाटपिपल्या मार्ग पर कुछ घरों को कार्यवाही से छोड़ दिया,इस दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति भी ली। इस कार्यवाही के बाद कुछ छोटी दुकान संचालक एवं फल फ्रूट वालो का रोजगार प्रभावित हुआ है। 



                             सुबह लगभग 11 बजे से कार्यवाही शुरू की गई थी,जोकी शाम 7 बजे तक चली। इस दौरान कहीं जगह पर अतिक्रमण हटाने आई टीम व दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक देखने को मिल है।कुछ जगह नपती में घपला होने पर उपस्थित लोगों ने दोबारा नपती कराकर अतिक्रमण तुड़वाया। हालांकि इस कार्यवाही से क्या फायदा होगा व कोन सी समस्या हल होगी यह तो समय पर ही पता चलेगा। यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चापड़ा चौराहे से अतिक्रमण हटाया गया है। कार्यवाही नियम अनुसार की गई है, हाटपिपल्या मार्ग पर कुछ मकान रह गए हैं ,जिन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन