जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं

  • कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश






भारत सागर न्यूज/देवास। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम बिहारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। 



लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाया जाये

जनसुनवाई में आवेदिका परवीन बी पति शाबिर शाह निवासी गुराडिया ने लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। 


भू-अर्जन की राशि दिलाई जाये

जनसुनवाई में आवेदक प्रेम पिता सेवाजी निवासी करनावद ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत की गई भूमि के अर्जन की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्‍ता खुलवाया जाये

जनसुनवाई में आवेदिका भवरबाई पति हरिसिंह निवासी नारियाखेडा ने कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


पेंशन, ग्रेच्‍युटी, बीमा राशि और डीए एरियर राशि दिलाई जाये

जनसुनवाई में आवेदक नरेन्‍द्र सिंह शेखावत ने सेवा निवृत्ति उपरांत के लाभ पेंशन, ग्रेच्‍युटी, बीमा राशि डीए एरियर राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

जनसुनवाई में जमीन के सीमाकंन, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, अतिक्रमण हटवाने, बिजली बिल कम करवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन