निगम के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम में 20 वर्षो से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवेदन देकर गुहार लगाई है। पटेल ने आवेदन मे बताया कि नगर पालिक निगम देवास में सफाई कर्मचारी/सफाई मित्र पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे है। किंतु उन्हें अब तक पद्दोन्नति नही मिली है। शासन द्वारा घोषित दैनिक मजदूरों को मंहगाई के अनुसार प्रतिवर्ष वेतन बढ़ाया जाता था, लेकिन वाल्मिकी जाति से राजनैतिक/अधिकारी जो इस वर्ग से अंदरूणी नफरत जाति आधार पर करते है। उन्होनें षडय़ंत्र रचकर दैनिक सफाई मजदूरों को सफाई मित्र आदि नामों से रखकर उन्हें शासन की समस्त सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारी/मित्र मांग कर रहे कर रहे है कि हमें सफाई दरोगा/जमादार के पद पर पद्दोन्नत किया जाए। किंतु संबंधित विभाग के अधिकारी अपने एजेन्ट/दलाल के माध्यम से सफाई मित्रों से रिश्वत लेकर नई नियुक्ति करते समय ही उन्हें दरोगा के पद पर पदोन्नत कर देते है। पटेल ने मांग की है कि मुझे जनवरी 2014 से जनवरी 2024 तक कितने सफाई मित्रों को पदोन्नत किया गया। उनकी नियुक्ति दिनांक/पदोन्नति दिनांक, जन्म दिनांक की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
पटेल ने आवेदन में चन्द्रलोक नगर/गणेशपुरी दोनो के बीच में मुख्य रोड़ पिछले 15 वर्षों से एवं बीच में नाला कच्चा है। उसे बनाने हेतु आवेदन पत्र कई बार दिया। राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष 2 हजार करोड़ रूपये शहर के नाले/नालियों/रोड़ बनाने हेतु स्वीकृत किये गये थे, लेकिन जन चर्चा का विषय है कि उक्त रुपये संबंधित नेता/अधिकारियों ने चुनाव में खर्च कर दिये है। अत: शीघ्र ही चन्द्रलोक नगर/गणेशपुरी का नाला एवं रोड़ बनाने के निर्देश संबंधितों को दिए जाए।



Comments
Post a Comment