नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एचआईवी/एड्स के बारे में दी जानकारी




भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था एडवांस इनफार्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी, माइग्रेंट/ट्रकर परियोजना देवास द्वारा मंगलवार को गुप्ता इंटर प्राइजेस कंपनी परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. शरीफ सर द्वारा उपस्थित जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही एचआईवी, वीडीआरएल की स्क्रीनिंग भी की गई। सभी को एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी देते हुए यह कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता के बारे में जानकारी दी गई। 
 


                    टीबी के बारे में बताया गया कि टीबी कैसे फैलता है और इससे कैसे बच सकते हैं। गुप्त रोगों के बारे में भी जानकारियां दी गई। साथ ही सभी को पानी बचाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के आनर प्रतीक गुप्ता, मैनेजर जयसिंह, अकाउंटेंट प्रदीप जोशी, संस्था के आशीष सोनी, मुकेश राठौर, इंतियाज, अजय, फिरोज, कृति, शुभम आदि उपस्थित थे। आभार सय्यद तस्कीन अली ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन