सुखद वर्षा व सुख-समृद्धि के लिए नगर जनहित सुरक्षा समिति ने की भोलेनाथ की पूजा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति ने नाहर दरवाजा स्थित प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुखद वर्षा एवं सुख समृद्धि की कामना की। समिति पदाधिकारी, सदस्यों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए शपथ ली। गिरते भूजल स्तर से उत्पन्न जल संकट से निपटने के लिए नागरिकों से अपने-अपने घरों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा जल संरक्षण करने का आग्रह किया गया। समिति के पदाधिकारी अनिलसिंह बैस ने पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिकों से अपने-अपने घरों के सामने एक पौधा अवश्य लगाने की बात कही, जिससे हम शुद्ध हवा में सांस ले सकें। इस अवसर पर समिति के विनोदसिंह गौड़, सुनीलसिंह ठाकुर, विजयसिंह तंवर, सुरेंद्र रायकवार, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे, सत्यनारायण यादव, उमेश राय सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन