वीर रेंगा कोरकू सम्मान समारोह में विद्यार्थियों व युवाओं का हुआ सम्मान

 


भारत सागर न्यूज/देवास। बैंक नोट प्रेस स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में वीर रेंगा कोरकू सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कोरकू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बागली विधायक मुरली भंवरा, भीमसिंह कलम, इंदर सिंह सोलंकी, कुलदीप कलम उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ स्वतंत्रता वीर श्री रेंगा जी कोरकू के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना एवं आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। जिसके उपरांत पधारे हुए अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। अतिथियों ने समाजहित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विधायक श्री भंवरा ने समाज को समय की महत्ता के बारे में बताया। 




         साथ ही बागली क्षेत्र में होने जा रहे उन्नति और प्रगति के विकास कार्यों की जानकारी उपस्थितजनों को दी। उन्होंने समाज की प्रगति के लिए उन्नत उपायों की चर्चा भी की। इस कार्यक्रम में उन्होंने समाज उत्थान के लिए अपने विचार भी व्यक्त किए। इस दौरान कार्यक्रम में गंगाधर कलम, भैरोसिंह भोसले, मनोहर सिंह कछवाय, गमल सिंह काकडिय़ा, रेवाराम कलम, मगन सिंह भंवरे, मोहनसिंह कर्मा, महेश कलम आदि सहित बडी संख्या में समाजजन परिवार सहित उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन