मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री यादव ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना

  • मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की मंगल शुभकामनाएं दी







भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं।



भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुँओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगल शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विवेक जोशी, सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल और रवि शंकर वर्मा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन