डॉक्टरों का अभिवादन कर किया स्वागत greeted and welcomed the doctors
भारत सागर न्यूज/देवास। सामाजिक संस्था सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में विभिन्न अस्पतालों में जाकर सेवा देने वाले डॉक्टरों एवं स्टाफ का स्वागत किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुर्जर नर्सिंग होम मंगलिया में संस्था के प्रांतीय सचिव हुकुम सिंह पवार के नेतृत्व में डॉक्टरों व स्टाफ का अभिवादन प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं साफा पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर ठाकुर प्रहलाद सिंह कुशवाहा चंद्रसिंह गुर्जर, जितेंद्र सिंह पवार आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment