पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Planted trees and gave message of environmental protection

 

 

भारत सागर न्यूज/देवास। पर्यावरण मित्र एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता अनिल नायक एवं बुद्धसेन पटेल पर्यावरण को बढावा देने के उद्देश्य से शहरभर में विभिन्न विद्यालयों, टेकरी, उद्यान एवं मंदिरों में सतत रूप से पौधारोपण कर रहे है। इसी तारतम्य में श्री नायक एवं श्री पटेल  पुराना बस स्टेण्ड स्थित नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 पहुंचे और संस्था परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रौंपे। प्राचार्य श्रीमती पम्मी नाथ ने बताया की वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। 


            पौधों का रोपण ही नहीं वरन उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। एनसीसी अधिकारी आर.एस. सोलंकी और एनएसएस अधिकारी केके मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु जागरूक करते हुए उनके संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक कैलाश नारायण शुक्ला, मनोहर पटेल, राजेश निगम, लोकेश सांवलिया, प्रमिला राठौर, वर्षा जैन, अर्चना तोमर, डी राजेश्वरी, अंजू सोलंकी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन