देवास जिले की खातेगांव तहसील में 1 करोड़ 41 लाख 71 हजार रूपये की लागत से राजौर से नर्मदा नदी पहुंच मार्ग निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों मिली सुविधा




भारत सागर न्यूज/देवास। निर्माण विभाग अंतर्गत तहसील खातेगांव में राजौर से नर्मदा नदी पहुंच मार्ग बन जाने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। राजौर से नर्मदा नदी पहुंच मार्ग की लम्‍बाई 1.20 किलो मीटर लम्‍बा है और निर्माण के लिए 1 करोड़ 41 लाख 71 हजार रूपये की राशि स्वीकृत हुई है। राजौर से नर्मदा नदी पहुंच मार्ग सी.सी. मार्ग बनाया गया है तथा दो पुलिया का निर्माण भी किया गया है। 





                                               राजौर से नर्मदा नदी पहुंच मार्ग एक ओर प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ते हुए बिजवाड़, सतवास, खातेगांव मार्ग से जुड़ता है एवं दूसरी ओर प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ते हुए नर्मदा घाट से जुड़ता है। मार्ग निर्माण से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा श्रद्धालुओं को नर्मदा घाट जाने की सुविधा मिलेगी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन