महा जलाभिषेक यात्रा 14 अगस्त को निकलेगी, बिलावली में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषेक
भारत सागर न्यूज/देवास। जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महा जलाभिषेक यात्रा राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, जल, पर्यावरण, संस्कृति, कृषि, उद्योग, जनसेवा एवं मातृ-पितृ सम्मान संरक्षण आदि संकल्पों के साथ क्षिप्रा से बिलावली तक निकाली जाएगी। समिति के कुं. जयदेव सिंह पवार एवं कपिल यादव ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में कई गांवों के भक्त शामिल होंगे। यात्रा 14 अगस्त, बुधवार को प्रात: 9 बजे से माँ क्षिप्रा व नर्मदा का जल भरकर विश्वपति क्षिप्रेश्वर महादेव घाट से प्रारंभ होगी।
जो नयापुल, लोहार पिपलिया, संजय नगर चौराहा, अमोना चौराहा, विकास नगर, इंदिरा गांधी चौराहा, सयाजी द्वार, नावेल्टी चौराहा, गांजाभांग चौराहा, तुकोगंज रोड़, नयापुरा, भोपाल चौराहा होते हुए बिलावली स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। समिति के मुरलीधर पांचाल, कुंवर पवन सिंह पवार, अंतर सिंह गौड, हुकुम सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह पटेल, शांतिलाल तिवारी आदि ने श्रद्धालु जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
Comments
Post a Comment