धाकड़ समाज का चल समारोह 25 अगस्त को देवास में
- धाकड़ समाज के द्वारा भगवान धरणीधर जन्मोत्सव एवं चल समारोह प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निकाला जायेगा
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। धाकड़ समाज के द्वारा भगवान धरनधीर जन्मोत्सव एवं चल समारोह प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 25 अगस्त 2024 को 11 बजे देवास मंडी प्रांगण से निकलने जा रहा है यात्रा का रूठ प्रतिवर्ष अनुसार ही रहेगा। इसी उपलक्ष्य में ग्राम काकड़ादा में बैठक रखी गई बैठक शुरू होने से पूर्व धाकड़ समाज ट्रस्ट उज्जैन के अध्यक्ष फूल सिंह अध्यापक एवं वरिष्ठ जनों एवम युवा साथी द्वारा भगवान धरणीधर को दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर एवं पूजा पाठ की सभी समाज जनों ने पुष्प अर्पित किए। बैठक मैं बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा साथी एकत्रित हुए बैठक में समाज के अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई वरिष्ठ जनों एवं युवा साथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में अपने-अपने विचार बैठक में रखें यात्रा को कैसे सफल बनाया जाए बैठक में पुरानी एक वर्षीय समिति ने पूरा आई वे का विवरण किया एवं नई समिति का गठन हुआ बैठक में 15 सदस्यों का सर्व सहमति से चयन हुआ जिसमें कोषाध्यक्ष सरपंच सुमेर सिंह नागर का चयन हुआ एवं अध्यक्ष के रूप में भगवानधरणीधर रहेंगे समिति के सदस्य इस प्रकार है।
सुनील नागर, बिलावली, राजेश धाकड़, पूर्व सरपंच पांदा, जीतू धाकड़ बरोठा, गगन पटेल बेलरी, प्रवीण गालोदिया टोंकखुर्द, अनिल पटेल भाटखेड़ी, सतीश नागर, घटिया भाना, जगदीश नागर मेड़की, धाकड़ ओमप्रकाश घटिया भाना, अनिल नागर दूधलाई, पवन नागर, जेसीबी बरोठा सोनू नागर जलालपुर जितेंद्र धाकड़ सरपंच भागसारा पूनम चंद जी सरपंच भाटखेड़ी बैठक संपन्न हुई बैठक में धाकड़ समाज के आए सभी वरिष्ठ जन एवं युवा साथियों का आभार सरपंच सुमेर सिंह नागर ने माना।


Comments
Post a Comment