हिन्द फौज 300 सैनिकों ने 11 किमी का फ्लैग मार्च निकाला 300 soldiers of Indian Army took out 11 km long flag march
भारत सागर न्यूज/देवास। हिन्द फौज ने ध्वजारोहण कर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर देवास में हिन्द फौज के 300 सैनिकों ने 11 किमी फ्लैग मार्च निकाला। पहले कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचा।
इस दौरान हिन्द फौज के पदाधिकारीगण सुरेश शर्मा, कुमेर सिंग वर्मा, मीना राव, सृजनिका लोखंडे आरती दायमा, चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, दिपिका बोरीवाल, अजय दायमा, सीमा गिरी, विकास गिरी, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अश्विन पागनिश, नीलू सक्सेना, अरुण शर्मा, पंकज जायसवाल, ताषिन शेख, संदिप बोरीवाल, सोहन सिंग दरबार, सोहन सिंग चौहान, रीना पटेल, खुशबू पेग्नीश, कल्पना निरखे, महेन्द्र सेंधव, सुभम सोनी, राधे राजपूत, सोनी डाॅ. मायाराम, राधा शुक्ला, अमित ओझा, अजय व्यास, रामेश्वर देवेन्द्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र शुक्ला ने किया।
संस्था मानस से हेमंत शर्मा एवं राजेश पटेल मुख्य अतिथि खेल एवम युवा कल्याण विभाग खेल अधिकारी देवास हेमंत सुधीर सर, सांख्यकी अधिकारी अर्चना डोडेकर, देवास जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवस्तव थे। आभार हिन्द फौज कोषाअध्यक्ष पुनित गिरी ने माना।



Comments
Post a Comment