सरस्वती शिशु मंदिर मेंढकीचक में मनाई लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं पुण्यतिथि
भारत सागर न्यूज/देवास। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वां जयंती वर्ष प्रारंभ हो चुका है। उनके जीवनकाल से समाज को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला देवास ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मेंढकीचक विद्यालय में मंगलवार को लोकमाता अहिल्यादेवी की 300वीं पुण्यतिथि त्रिषताब्दि समारोह विद्यालय परिवार के भैया-बहनों द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय की बहनों ने देवी अहिल्या माता का किरदार बखूबी से निभाया। हूबहू देवी अहिल्या के रूप में किरदार निभाकर बहनों ने भावविभोर कर दिया। माता अहिल्याबाई के चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता घुले ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सह संयोजक रमेशजी ने पूजन किया एवं भैया बहनों को बताया, कि हमें भी अहिल्या माता के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए ।

.jpg)
Comments
Post a Comment