महाराज ने रखी मांग, हुई, मंजूर रानी दमयंती तालाब का गहरीकरण,सौंदर्यकरण व 52 गांव में पानी पहुचाने की रखी थीं मांग
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। कल भौरासा नगर में नगर परिषद द्वारा बाबा भवरनाथ जी मंदिर प्रांगण में अयोध्या धाम यात्रा की बसों को भगवा झंडी दिखाने व पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट व क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला बाई अटारिया, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्र सिंह राजपूत मोड़रिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारी मौजूद थे ! जिनके समक्ष भौरासा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जोशी, (परसाई महाराज) द्वारा मंच पर संबोधित करते हुए नगर व क्षेत्र के विकास के लिए मांग रखी जिसमें रानी दमयंती तालाब का सौंदर्य करण व जीर्णोधार, व रानी दमयंती ताला पर एक घाट बनाने वही क्षेत्र में नर्मदा सिंचाई परियोजना में छूटे 52 गांवो को जोड़ने की मांग रखी गई ! मांग के पश्चात् नगर परिषद् अध्यक्ष संजय जोशी(परसाई महाराज),उपाध्यक्ष जय सिंह राणा व पार्षदगण सहित नगर परिषद के द्वारा आवेदन मध्य प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर को दिया गया इसके पश्चात मंच से सिलावट ने कहा कि आपको इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने देंगे। वही मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा कहा गया की में आपके बीच चुनाव के समय पहुंचा था वहा मेने आपको एक बात कही थी आप डॉ. राजेश सोनकर को यह चुनाव जिताओ तो आपको विधायक के साथ एक मंत्री भी साथ में फ्री मिलेगा! जो आज आप सभी के बीच में मे मौजूद हु वही मंत्री सिलावट ने कहा कि आपकों एक श्रवण कुमार जैसा बेटा विधायक सोनकच्छ विधायक के रूप में मिला है जो आपको तीर्थ यात्रा करा रहे हैं वही विधायक सोनकर के आग्रह पर मंत्री सिलावट द्वारा इस क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा हुई है।

Comments
Post a Comment