60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का परिजन से छूटा साथ, डायल-112/100 जवानों ने परिजन को तलाश कर महिला को मिलाया




भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय। जिला सीहोर के थाना रेहटी के अंतर्गत मालीबायां गाँव के पास एक बुजुर्ग महिला मिली है जिनका साथ अपने परिजनों से छूट गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 13-08-2024 को रात्रि 12:01 बजे प्राप्त हुई।




       सूचना प्राप्ति पर तत्काल रेहटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक मनोहर पटेल पायलेट कपिल रघुवंशी ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग महिला को अपने संरक्षण में लेकर महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम बुँदिया बाई पति कैरम मंडूकर ग्राम काटने जिला अमरावती का निवासी बताया, वह अपने परिजन के साथ महाराष्ट्र से सलकनपुर देवी जी के दर्शन करने आयी थी । डायल-112/100 स्टाफ ने बुजुर्ग महिला को अपने साथ लेकर सलकनपुर देवी जी के मंदिर के आसपास के क्षेत्र में महिला के परिजन की तलाश की, परिजन के मिल जाने पर सत्यापन उपरांत डायल-112/100 स्टाफ द्वारा महिला को परिजन के सुपुर्द किया गया । परिजन द्वारा देर रात सहायता के लिए डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन