विहिप के 60 वर्ष पूरे होने पर सात प्रखंडों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम On completion of 60 years of VHP, various programs will be organized in seven blocks.
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसको लेकर विहिप द्वारा जिलेभर में 7 प्रखंड में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विहिप के जिला अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं जिला मंत्री संदीप चौबे ने बताया कि इसमें प्रमुख वक्ता स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति और आगामी प्रकल्पों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराएंगे। विहिप देवास गौ रक्षा, लव जिहाद, धर्मांतरण, सेवा, संस्कारशाला सहित अब तक विभिन्न जन जागृति के कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है और आगे भी विश्व हिंदू परिषद सदैव सनातन धर्म की रक्षा और जागृति, जन जागरण के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
इसे भी पढे - शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित
विजय पांचाल, नारायण शर्मा, किशोर दुबे, राजेंद्र चौधरी, अभिषेक माली, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र संघवी, अनिल प्रजापत ने कार्यक्रम में सहभागी होकर धर्म के क्षेत्र में और अधिक जागृति प्रदान करने का सनातन धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है। यह जानकारी नगर मंत्री गोपाल यादव ने दी।
.jpg)
Comments
Post a Comment