अमृत संचय अभियान को लेकर कलेक्‍टर गुप्‍ता सी.एम. राइज विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे

  • जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण, हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए - कलेक्‍टर गुप्‍ता
  • अमृत संचय अभियान को लेकर कलेक्‍टर गुप्‍ता सी.एम. राइज विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे
  • सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निमार्ण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश








भारत सागर न्यूज/देवास।  जिले में वर्षा जल के संचय के लिए चलाये जा रहे अमृत संचय अभियान के तहत कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता सी.एम. राइज मॉडल उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विद्यार्थियों को जल संचय का महत्व बताया। कलेक्‍टर ने कहा कि जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। और हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विद्यार्थियों को बोरी बांध बनाने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम के माध्यम से सीएम राइज स्कूल में जल संचय के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम विद्यार्थियों को जल संचय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।



                                                                                कलेक्‍टर गुप्ता ने सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब और अटल लैब (रोबोटिक लैब) का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में भू-जल वैज्ञानिक सुनील चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को जल संचय की आवश्यकता एवं उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होंने अपने दैनिक जीवन में जल संचय के तरीकों को अपनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता काकडे ने किया तथा आभार प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीकांत उपाध्याय, गंगासिंह सोलंकी, मोहन वर्मा, मनीष वैद्य, मनीषा सोनी, अरविन्द त्रिवेदी, विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन