गवली मोहल्ला से जल लेकर निकली महिलाएं
- भगवान भोलेनाथ का बिलावली में किया जलाभिषेक
भारत सागर न्यूज/देवास। गवली समाज की महिलाओं ने रविवार को गवली मोहल्ला से जल लेकर पैदल बिलावली महाकाल मंदिर तक यात्रा निकाली। करीब 50 से अधिक महिलाएं जल लेकर पैदल बोल बम के नारे लगाते हुए पहुंची। जहां पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
सावन मास में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक महिलाओं ने किया। इस दौरान महिलाएं बोल बम के नारे के साथ ही भगवान के भजनों पर झूमती गाती पहुंची।
Comments
Post a Comment