जन्माष्टमी के उपलक्ष में आज नगर के मंदिरों में बजाया गया घोष
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों ने किया वादन
भौरासा/चेतन यादव। नगर में जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं मंदिरों में विद्युत सज्जा पुष्प हारो से साज सज्जा चल रही है तो वही आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भौरासा के भैया बहनों द्वारा प्रांत की योजना के अनुसार नगर इकाई केंद्रो पर नगर के प्रत्येक मंदिरों पर घोष का वादन किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ परिवार के लोग एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहन व जमनालाल माली, मनोज जोशी, जसवंत सिंह राजपूत, ओम प्रकाश जायसवाल, हीरूलाल जी चावडा, हिम्मत सिंह ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, सुनील माली, आदि लोग उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment