नाना धारा खेड़ी ग्रामीण महिला पुरुषो ने निकाली कावड़ यात्रा

  • बोल बम,हर हर महादेव के जय कारे यात्रा के दौरान गुंज ते रहे 
  • सोनकच्छ पिपलेश्वर महादेव मंदिर से नाना धारा खेड़ी तक पैदल कावड़ यात्रा ग्रामीणों ने निकाली



भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव। समीप स्थित ग्राम नाना धारा खेड़ी के ग्रामीण महिला पुरुषों के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कावड़ यात्रा निकाली गई सभी ग्रामीण महिला पुरुष एक जगह एकत्रित होकर सुबह सोनकच्छ कालिसिधं नदी के किनारे पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे वहां से कालीसिंध में से अपने कलश में जल भरकर बाबा पिपलेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर पैदल-पैदल यात्रा प्रारंभ की यात्रा में पुरुषों के कंधे पर कावड़ व महिलाओं के सर पर कलश में जल भरकर निकले शिव भक्तों ने डीजे पर अकड़ बम बम लहरी ,भोले के दीवाने, महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है। 




      ऐसे भजनों पर खूब नृत्य किया यात्रा का जगह-जगह रास्ते में स्वागत कर कई जगह फल हारी खिचड़ी चाय व केले का वितरण कर कहीं धार्मिक समिति यो ने स्वागत किया यात्रा नाना धारा खेड़ी के शिवा मंदिर प्रांगण में पहुंची और वहा जल अभिषेक किया गया व भंडारे का आयोजन रखा गया सभी ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कर समापन हुआ नाना धारा खेड़ी के कावड़ यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान हमें सोनकच्छ व भौरासा पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला हम उनके आभारी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन