जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वर्मा ने किया जिला जेल का निरीक्षण



               
भारत सागर न्यूज/सीहोर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री एमके वर्मा ने जिला जेल का निरीक्षण किया। साथ ही सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।





      कार्यक्रम दौरान सचिव एमके वर्मा ने कहा‍ कि जेल एक सुधार गृह है। बंदी यहां किसी अपराध के कारण निरूद्ध होता है, किन्तु इस अवधि को एक सुधार अवधि की तरह लेकर यहां से अपराध न करने की सीख लेकर जाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल डिस्पेंसरी, महिला सेल, बंदियों के बैरक, बाथरूम, टॉयलेट, डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार सम्बंधी सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ निरूद्ध बच्चें के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा उनके प्रकरणों की प्रगति के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। 




उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, जेल उप अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं बंदीगण उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन