साली समाज ने आराध्य देव श्री जिव्हेश्वर भगवान का जन्मोत्सव मनाया

- आकर्षक पालकी यात्रा गुरुदत्त मंडली ने झांझ-मंजिरों के साथ दिण्डी स्वरूप दी प्रस्तुति




भारत सागर न्यूज/देवास। साली समाज द्वारा अपने आराध्य देव शिव जिव्हा से जन्मे श्री जिव्हेश्वर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत समाज के सभी समाज जनों ने सर्वप्रथम अपने आराध्य देव का आकर्षक पालकी यात्रा मुख्य मार्गो से निकाली। जिसमें समाज की गुरुदत्त मंडली द्वारा झांझ-मंजिरों के साथ दिण्डी स्वरूप पुरे चल समारोह में प्रस्तुति दी गई। वही समाज की महिलाओं द्वारा भी चल समारोह में गरबा एवं अन्य प्रस्तुतियों दी गई। चल समारोह पश्चात गुजराती गार्डन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 





जिसमें मोबाइल से होने वाले दुष्परिणाम थीम में आकर्षक नाटक का मंचन किया एवं बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदौर समाज अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष के साथ इंदौर एवं उज्जैन से समाजजनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन मालवीय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण आनन्द एवं अनूप डाबी के नेतृत्व में म.गा. अस्पताल के द्वारा ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल मिर्गे ने किया। उक्त जानकारी समाज सदस्य विपिन भोपाले ने दी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन