नगर जनहित सुरक्षा समिति ने कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
भारत सागर न्यूज/देवास। सिद्धि विनायक भक्त मंडल द्वारा नागदा गणेश मंदिर से निकाली गई कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिलावली महाकाल मंदिर पहुंची। यहां कावड़ यात्रा के प्रणेता समाजसेवी प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में हजारों कावड़ियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। नगर जनहित सुरक्षा समिति ने महेश टॉकीज चौराहा पर पुष्पवर्षा कर व पुष्पमालाओं से समाजसेवी प्रदीप चौधरी एवं कावड़ियों का स्वागत किया।
इसे भी पढे - अवैध कॉलोनाइजर के विरूद्ध की गई कार्यवाही, सभी प्रकार के निर्माण 15 दिन में हटाने के आदेश
साथ ही जगह-जगह धर्म प्रेमियों द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिलसिंह बैस, विनोदसिंह गौड़, सुनीलसिंह ठाकुर, विजयसिंह तंवर, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे, सत्यनारायण यादव, जाकिर हुसैन नजमी, सुरेश रायकवार, दीपक मालवीय, तकीउद्दीन काजी सहित हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment