नवोदय विद्यालय में 10वी का छात्र लापता, पुलिस पर कार्यवाही ना करने के आरोप के साथ समाजजनों ने दिया ज्ञापन




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय बलाई महासभा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मंगलवार को देवास एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर एसपी संपत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। बागली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चंद्रकेशर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाला विनय पिता गोविंद सोलंकी नामक छात्र 31 जुलाई रात 10 बजे से लापता हो गया, लेकिन उसका सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई। पिछले दिनों परिजनों ने कांटाफोड़ थाने में गुमशुदगी की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से लापता छात्र के परिजन पिछले दिनों शनिवार को एसपी कार्यालय देवास पहुंचे और छात्र की तलाश को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था।



           इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को परिजन राष्ट्रीय बलाई महासभा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्र के परिजनों ने बताया कि विनय कक्षा दसवीं कक्षा का छात्र है और 6 टी कक्षा से नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। हमें विद्यालय के स्टाफ ने लापता होने की सूचना फोन पर दी थी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। हमने रिश्तेदारी व अन्य जगह भी उसे तलाश किया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इधर ज्ञापन में समाज के लोगों ने पुराने दो अन्य मामलों का भी जिक्र किया और मामले में तुरंत पुलिस से संज्ञान लेने की बात कही। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन