बाबा भँवरनाथ मंदिर टिन शेड में सात छत पंखों के भैंट कार्यक्रम में दस और पंखों की हुई घोषणा

 


भारत सागर न्यूज/भौंरासा/चेतन यादव। भौंरासा स्थित बाबा भँवरनाथ मंदिर प्रांगण स्थित टीन शेड में पंखों की आवश्यकता के अनुरूप समाजसेवी पुरुषोत्तम मंत्री एवं प्रसिद्ध आँटो पार्ट्स व्यवसायी सतीश चन्द्र मंत्री तथा मंत्री परिवार की और से पाँच छत पंखे एवं मुकेश परतानी की और से दो छत पंखे भैंट किए। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ रूपसिंह नागर, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र जाजु , , वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचंद सेठी, प्रकाशचंद मंत्री, मंदिर पुजारी चन्द्रशेखर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।प्रेरणादायी कार्यक्रम से प्रेरित होकर दो -दो पंखे अजब सिंह धाकड़, महेश मिश्रा, शिक्षक कन्हैयालाल खाटवा ने एवं एक -एक पंखा डॉ रूप सिंह नागर, शिक्षक किशोर वर्मा, रघुवीर सिंह ठाकुर ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में देने की घोषणा की। समाजसेवा में अग्रणीय संस्था रोटरी क्लब भौंरासा की और से भी एक पंखा भैंट देने की घोषणा क्लब अध्यक्ष द्वारा की गई। 



        कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भँवरनाथ के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। अतिथियों का स्वागत अनिल मंत्री, हेमेंद्र चौरसिया, घनश्याम लाहोटी ने किया,। शब्दों से स्वागत प्रदीप मंत्री द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पार्षद रोहित जायसवाल, बहादुर सिंह भाटिया , विनोद डोडिया का स्वागत मंत्री परिवार द्वारा किया गया। प्रमुख वक्ता प्रमोद पालीवाल, रमेश चंद्र इनानी सहित अतिथियों ने उक्त पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक किशोर वर्मा ने किया एवं आभार महेश चंद्र मंत्री ने माना। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ पत्रकार, रोटरी क्लब सदस्य सहित भँवरनाथ रामायण मंडल के सदस्य आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन