वृक्षारोपण का कार्य एक ईश्वरीय कार्य है जो प्रकृति, समाज एवं अपनी आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जवाबदेही भी है - विधायक सोनकर
- सोनकर द्वारा हरे भरे वृक्ष काटने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की
भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ/चेतन यादव। वृक्षारोपण करना प्रकृति, समाज एवं अपनी आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जवाबदेही वृक्षारोपण की महत्ता को आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति जानता है। इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से लोगों को जोड़ने का काम किया है। वृक्षारोपण का यह कार्य एक ईश्वरीय कार्य है। प्रकृति के प्रति हमें जितना संवेदनशील होना चाहिए कहीं ना कहीं उसमें कुछ चुक हो रही है। क्योंकि हममें से ही कुछ हैं जो इन हरे भरे वृक्षों को काटने से भी चूकते नहीं है। वृक्ष कटाई स्व आने वाले दुष्परिणाम कि उन्हें शायद अनुभूति भी नहीं है।
उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने के महाअभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत जामली के ग्राम रलायती में कहीं। जहां पर एक हजार पौधे मियावाकी विधि ( जापानी विधि) से वृक्षारोपण किया जायेगा। कार्यक्रम में विधायक सोनकर के अलावा पृथ्वीराज सिंह रजापुर पूर्व मंडी अध्यक्ष, बहादुर सिंह पिलवानी सोसायटी अध्यक्ष,महेश पाटीदार प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा,एसडीएम संदीप शिवा,तेज सिंह बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, सुखदेव सिंह लालाखेडी, बल बहादुर सिंह छायनमैना सोसायटी उपाध्यक्ष, भेरुलाल अटारीया, तहसीलदार मनीष जैन,आकाश जेन, भुपेंद्र गुप्ता, जयपालसिंह सेंधव सहित पंचायत सरपंच, सचिव और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
इसी कार्यक्रम में विधायक सोनकर द्वारा ग्राम पंचायत के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक सोनकर द्वारा ग्राम के श्मशान घाट में टीन शेड, बाउंड्री वॉल और पेपर्स ब्लॉग लगाने हेतु राशि देने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर विधायक सोनकर सहित सभी उपस्थित अतिथियों, ग्रामीणो द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
इसे भी पढे - 2 दिनों से लापता बालक का शव क्षिप्रा नदी में मिला, तैराक ने शव निकालकर पुलिस को दी सूचना

Comments
Post a Comment