श्रावण मास में प्रतिदिन चलने वाले अभिषेक का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

 


भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र के अति प्राचीन बाबा भंवरनाथ जी मंदिर व भगवान मनकामनेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में नगरवासियों द्वारा प्रतिदिन करवाए जाने वाले रुद्राभिषेक का आज पूर्णाहुति व हवन पुजन के साथ समापन हुआ।




 पूर्णाहुति एवं हवन पूजन नगर परसाई पं.मनोज जोशी एवं संतोष शर्मा द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ करवाया गया। इस अवसर पर आज बाबा भंवरनाथ जी महाराज व भगवान मनकामनेश्वर का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा मनकामनेश्वर का अभिषेक सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ वही 1 बजे से हवन पुजन प्रारंभ हुआ जो शाम 6.00 बजे तक चलता रहा। वही रात्रि 7.00 बजे भव्य आरती कर श्रावण मास में प्रतिदिन चलने वाले अभिषेक का समापन हुआ। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण भी किया गया। यहां प्रतिदिन नगर परसाई मनोंज जोशी व मंदिर पुजारी चंद्रशेखर शर्मा द्वारा अभिषेक करवाए जा रहा थे।






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन