धारावाहिक चंद्रकांता के किरदार शिवदत्त की तरह विषपुरुष है कैलाश बागवान खा जाते है छिपकली
- कैलाश सांप पकड़ने के साथ-साथ इलाज में भी माहिर हैं।
भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। आपने दूरदर्शन पर बचपन में धारावाहिक देखा होगा जिसका नाम था चंद्रकांता, जिसमे एक पात्र था शिवदत्त जिसका किरदार पंकज धीर ने निभाया था। वह रोज़ अपनी जुबान में सांप से डसवाता था उसे विषपुरुष कहते थे। उसी तर्ज पर एक व्यक्ति हैं आष्टा के पास मैना गांव में रहने वाले कैलाश वागवान,पेशे से बागवानी करने वाले 55 वर्षीय यह युवक सांप के काटने पर इलाज भी करते हैं। उनका कहना है कि सांप के काटने वाले व्यक्ति को सबसे पहले काटे गए स्थान पर कपड़ा या रस्सी कसकर बांध देनी चाहिए, ताकि रक्त संचार बंद हो जाए। इसके बाद 100 ग्राम शुद्ध घी और 5 ग्राम काली मिर्च पीसकर सर्पदंश पीड़ित को खिला दें।
इससे कुछ हद तक जहर फैलने से रुक जाता है, लेकिन मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाकर पूरा इलाज कराना चाहिए। सर्पदंश अस्पताल बनाने की ख्वाहिश रखने वाला यह युवक खुद आर्थिक तंगी का शिकार है। उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी प्रतिभा का लाभ उठाकर इस दिशा में उनकी मदद करेंगे। कैलाश बताते हैं कि वे सर्पदंश पीड़ितों के इलाज के लिए राजस्थान समेत प्रदेश के कई शहरों में जा चुके हैं। कैलाश के घर में तो उनके बच्चे भी सांपों से नहीं डरते। जिस तरह वे अपने दोनों हाथों में दो-चार सांप एक साथ पकड़ते हैं। सांप के अलावा कैलाश बागवान गोयरे को अपने मुंह में ले लेते है और छिपकली को जिंदा खा जाते है। कैलाश बागवान का कहना है की अगर 2 दिन छिपकली नही खाता हू तो रात में नींद नहीं आती है।


Comments
Post a Comment