कलेक्टर ने श्यामपुर तथा दोराहा तहसील कार्यालय और रेवेन्यू कोर्ट का किया औचक निरीक्षण
- राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व संबंधी कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा
- राजस्व संबंधी कर्यों के लिए आमजन को न होना पड़े परेशान - कलेक्टर सिंह
भारत सागर न्यूज/सीहोर। आमजन के सभी राजस्व संबंधी मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रवीण सिंह ने श्यामपुर एवं दोराहा तहसहील कार्यालय एवं रेवेन्यू कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंह द्वारा राजस्व संबंधी कार्यवाहियों के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदारों एवं सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी काम समय सीमा में किए जाएं ताकि आमजन को पेरशान न होना पड़े।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने तहसील कार्यालयों एवं रेवेन्यू कोर्ट में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती संबंधी सभी कार्यवाही का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यालय की फाईलें तथा रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने अभिलेखों का बेहतर ढंग से संधारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने शामिल खसरा नंबर कि त्रुटि सुधार के संबंध में निर्देश दिए कि पटवारी फील्ड पर जाकर इन त्रुटियों को दूर करने का कार्य करें। उन्होंने पीएम किसान ईकेवाईसी के संबंध में अगले 15 दिन में शत् प्रतिशत ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने पटवारियों से चर्चा कर डुप्लीकेट खसरा, अनलिंक्ड खसरा नक्शा कि त्रुटियों को दूर करने में आ रही तकनीकी समस्या कि जानकारी ली, तथा निर्देशित किया कि इन त्रुटियो को राजस्व महा अभियान 2.0 के अंतर्गत शीघ्र दूर किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा में आदेश पारित होने पर राजस्व प्रकरणों में आदेश दिनांक को ही आरसीएमएस में प्रकरण निराकृत कर अभिलेख अद्यतन पश्चात नस्तीबद्ध किया जाये। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह, श्यामपुर प्रभारी तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले, दोराहा नायब तहसीलदार अर्पित मेहता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment