ग्राम खडीहाट में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव निकला जुलूस

 


भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941।  वर्षों पुरानी  सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्राम खडीहाट में तीज उत्सव का आयोजन ग्रामीण रीति रिवाज अनुसार किया गया। मान्यता अनुसार तृतीया तिथि को उपवास रखकर महिलाएं पूजा करती है भजन कीर्तन के साथ तीज की प्रतिमा को सिर पर रख कर ग्राम में भ्रमण कराया जाता है। लगभग 25 किलो वजनी तीज की मूर्ति को सिर पर रखकर पारंपरिक नृत्य महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस वर्ष अलग-अलग मोहल्ले से 8 मूर्तियां बनाई गई थी।


                           चतुर्थी के दिन शंकर मंदिर के पास  हर्षोल्लास के साथ भजन  कीर्तन करते हुए तीज दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे आठ प्रतिभागी महिलाओं द्वारा हिस्सा लिया गया। श्रीमती सुनीता यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्राम के सरपंच मनोहर सिंह पटेल एवं उनके सहयोगियों द्वारा सभी प्रतिभागी महिलाओं को उचित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ग्राम में उक्त परंपरा लगभग 100 वर्षों से ग्राम में प्रचलित है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन