जिला जेल देवास में कैदियों को उनकी बहनों ने बांधी राखी, भावुकता के पल में रो पड़ी बहनें




भारत सागर न्यूज/देवास। जिला जेल देवास में रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों को उनके परिवारों के द्वारा राखी बांधने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें सैकड़ों कैदी जिला जेल में अलग अलग मामलों में सजा काट रहे हैं। 

जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनावरे ने बताया कि जेल में किन्ही कारणों से सजा काट रहे कैदियों को प्रत्यक्ष रूप से उनके परिवारजनों से मिलने और त्योहार मनाने का प्रबंध किया गया है। ऐसी बहनें जिनके पास राखिया नही है, उन्हें जेल विभाग द्वारा राखी भी उपलब्ध करवाई गई है। जिला जेल द्वारा की गई इस सकारात्मक पहल से बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर भावुक पलों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन