नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बिजावर में किया गया वृक्षारोपण

 

बिजावर - आज बिजावर नगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बिजावर में किया गया वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन। इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिजावर उपस्थित रहे। एवं वन विभाग से अशोक तिवारी रैंजर साहब उपस्थित रहे। बालिका छात्रावास की अधीक्षका ने न्यायाधीश सर जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया। एवं साथ ही बच्चों ने न्यायाधीश सर का स्वागत वंदन अभिनंदन किया। न्यायाधीश सर ने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और जीवन में पेड़ लगाना कितना महत्वपूर्ण है यह भी बताया आजकल लोग पेड़ों को काटते जा रहे हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग वृक्ष को लगाते हैं।





       हमें वृक्षों को हमेशा लगाना चाहिए एवं उनकी रक्षा करना चाहिए क्योंकि उसे हमें शुद्ध वायु, हवा मिलती है। इसी के साथ सभी बच्चों ने राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिजावर के वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया और सभी ने वृक्षों को लगाया। 





       इस कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। और सभी ने एक प्रण लिया कि हम इन पेड़ों को हमेशा देखते रहेंगे और पानी देते रहेंगे। इस कार्यक्रम अदालत के बाबूजी, वन विभाग स्टॉप, नगर परिषद स्टाफ और छात्रावास का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन