रात बारह बजे गुंजा आल की की पालकी जय कन्हैया लाल की

  • जन्माष्टमी पर्व पर यादव समाज ने निकाला जुलूस
  • पालकी में शाही ठाट बाट से निकले बाल गोपाल



भौरासा निप्र/चेतन यादव। नगर में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भगवान श्री कृष्ण के वंशज यादव अहीर समाज के द्वारा सभी जगह जुलूस निकाला जाता है। इसी कड़ी में भौरासा नगर में यादव अहीर समाज द्वारा खेड़ा भौरासा से शाम 6:00 बजे जुलूस निकाला गया जिसमें युवाओं के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भगवान लड्डू गोपाल श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को पालकी में विराजित कर पूरे नगर में जुलूस निकाला गया और बैंड बाजों,ढोल के साथ एक आकर्षक जुलूस नगर के यादव मोहल्ले से आरती नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, वसूली पटेल ठा.यशवंत सिंह राजपूत,यादव समाज भौरासा अध्यक्ष मनीष यादव, ओम पटेल, संजय यादव,पार्षद सचिन यादव, कमल सिंह यादव,आराम सिंह ठाकुर,जीवन सिंह ठाकुर, राजेंद्र यादव, अजय यादव, नवीन यादव, राय सिंह यादव,सजन यादव, शैलेंद्र ठाकुर, संदीप शास्त्री, मौसम माली, विनायक माली, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला,चेतन यादव सहित अन्य समाजजनों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की वही चल समारोह की शुरुवात की। चल समारोह यादव मोहल्ले, चौधरी पुरे से होता हुआ ठाकुर मोहल्ला से निकल कर बस स्टैंड होते हुए यादव मंदिर पहुंचा जहां रास्ते भर जुलूस का स्वागत अलग-अलग संगठनों द्वारा किया गया। 






रात्रि 12:00 बजे मंदिर पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ। नगर के बड़े हनुमान चौक में मटकी फोड़ का अयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा इसी तरह बस स्टैंड सहित जगह जगह मटकी फोड़ का अयोजन भी किया गया! रात्रि 12:00 बजे सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भव्य आरती के साथ भजन कीर्तन हुए एवं सभी मंदिरों में प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! नगर में स्थित द्वारकाधीश मंदिर, ठाकुर समाज,माली समाज,कुमावत समाज,लोधी समाज माहेश्वरी समाजों के मंदिरों में भी रात 12:00 बजे आरती पूजन की गई वही प्रसादी का वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन