दोस्त ने सुक्ले का बोलकर घर में रख दी शराब की पेटी, पुलिस ने कार्यवाही कर किया गिरफ्तार

-परिजनों पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आवेदन सौंप निष्पक्ष कार्यवाही की मांग




भारत सागर न्यूज/देवास। दोस्त के बहकावे में आकर पति द्वारा सुक्ले की जगह घर पर शराब की पेटिया रखने एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार किए जाने के मामले में परिजन व गिरफ्तार हुए युवक पत्नी बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एडीशनल एसपी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। सुशीला बाई पति कन्हैयालाल निवासी अर्जुन नगर ईटावा ने बताया कि मोहित जायसवाल और मेरे पति कन्हैयालाल मित्र है। मोहित जायसवाल ने मेरे पति से कहा कि मेरे घर पर जगह नही है, मैं तुम्हारे घर पर खाली पडे कमरे में कुछ दिन के लिए सुक्ला रखना चाहता हूँ। मेरे पति कन्हैयालाल ने अपनी मित्रता निभाते हुए उस पर विश्वास करके हाँ कर दी। हमें व मेरे पति को कुछ दिनों बाद पता चला कि मोहित जायसवाल द्वारा घर पर रखे गए सामान में सुक्ले की जगह शराब की पेटियां है। 







          जिसके तुरंत बाद मोहित जायसवाल को फोन लगाया तो उसने कहा कि मैं ले जाऊंगा, लेकिन वो लेने नही आया और अगले दिन सिविल लाईन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शराब की पेटियां जब्त करते हुए कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर आरोपी बना लिया। जबकि मुख्य आरोपी बाहर घूम रहा है। पुलिस ने जब कार्यवाही की तो हमने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि यह शराब की पेटिया हमारी नही है मोहित जायसवाल की है, लेकिन पुलिस ने हमारी एक नही सुनी। जिसका वीडियो भी कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा बनाया गया। कन्हैयालाल की पत्नी ने कहा कि मेरे पति कन्हैयालाल ने विश्वास में आकर अनुमति दी, जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी मोहित जायसवाल है। मेरे पति मण्डी में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। सुशिला बाई ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए एवं मेरे पति कन्हैयालाल को छोडे जाए।  

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन