सकल हिंदू समाज ने किया कुशवाहा समाज नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत




भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय। स्थानीय शास्त्री स्कूल के पास परसराम कंपलेक्स पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव व संयोजक सुरेश सुराणा एवं हिंदू समाज के समस्त अध्यक्षों ने कुशवाहा समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि कुशवाहा का साफा पहनाकर एवं पुष्पमाला से मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं बधाई शुभकामनाएं दी।


  इस अवसर पर सभी अध्यक्षगणो ने संबोधित करते हुए समाज को शिक्षित एवं धार्मिक संस्कृति गतिविधियों में जोड़े रखने की बात कही कुशवाहा समाज के नवनियुक्त पटेल जगदीश कुशवाहा एवं कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में समाज को एक माला में जोड़ने की बात कही।




             इस मौके पर उपस्थित सकल हिंदू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, संयोजक सुरेश सुराणा ,समाज अध्यक्षगण मनीष डोंगरे, मुकेश नामदेव, महेश जाट, सुमित मेलवाल ताम्रकार, राजीव गुप्ता, पटेल दलकिशोर कुशवाहा, धन्नालाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, शुभम कुशवाहा, लखन सेन व कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने मंच संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन