पवित्र सावन माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन
- सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। संस्था मां शारदा इंदौर के द्वारा भोरासा नगर में लगातार पार्थिव शिवलिंग निर्माण व 12 ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में सावन माह में भी इसी तरह का आयोजन नगर के भंवरनाथ मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें सेकडो महिलाओ ने यहां पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक के आयोजन में शामिल होकर अपने हाथों से मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण किया एवं उनका विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया।
यहां पर महिलाओं ने भी भगवान शिव की आराधना की इंदौर के पंडित धनीराम तिवारी जी ने सभी को शिव भगवान के रुद्र अभिषेक का महत्व समझाते हुए सभी को पूजन करवाया संस्था के प्रमुख प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि निरंतर नगर में आयोजन हमारे द्वारा करवाए जा रहे है जिसमे नगर की महिलाएं बड़ चढ़ के हिस्सा ले रही हैं जिससे हमे काफी खुशी है इन सब का सहयोग मिलने से हम आगे नगर में और भी अच्छे कार्य करेंगे ।


Comments
Post a Comment