भारत बंद का मिला जुला असर आष्टा में भी देखने को मिला




भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। आरक्षण में वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ने 21अगस्त को भारत बन्द का आह्वान किया था इस बन्द का समर्थन आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आज़ाद बसपा प्रमुख मायावती सहित अन्य पार्टीयो ने समर्थन किया था इसका असर आष्टा में भी देखने को मिला जहाँ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के लोग सड़क पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से आष्टा बन्द कराने का प्रयास किया व्यापारियो से हाथ जोड़कर दुकान बंद करने का आवाहन किया गया।



 इस आंदोलन में भीम आर्मी बसपा सहित अन्य संगठन एव पार्टी के लोग शामिल हुए रैली जुलूस बुधवारा होते हुए तहसील कार्यालय पहुँची जहाँ पर एसडीएम आष्टा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर अम्बेडकर भवन आष्टा में आंदोलन को समाप्त किया गया ।

SDOP आकाश अमलकर सहित भारी पुलिस बल भी शांतिपूर्ण तरीके से बन्द आन्दोलन पर नज़र रखे हुए थे । भीम आर्मी के पदाधिकारी अजय परमार ,संजय अम्बेडकरवादी, गब्बर मालवीय इन लोगो ने भी कुछ हद तक पुलिस प्रशासन का सहयोग किया और अपनी टीम को गाइड करते नजर आए ।आंदोलन में सैकडो लोग उपस्थित हुए ,संजय अम्बेडकरवादी, गब्बर मालवीय अजय परमार ,गोविंद बोड़ाना, संजय सोलंकी, नितेश मालवीय, लखनलाल आंवले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन