रामेश्वर महिला मंडल द्वारा सावन माह प्रारंभ से ही प्रतिदिन किए जा रहे भजन-कीर्तन



भारत सागर न्यूज/देवास। भगवान शिव की भक्ति का माह सावन में शहर के छोटे से बड़े मंदिरों में सुमधुर भजनों की आवाजे चारों और सुनाई दे रही है। शहर में सभी दूर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में रामेश्वर महिला मंडल की महिलाएं विगत 27 वर्षो से सावन माह में प्रतिदिन भजन-कीर्तन मंदिर प्रांगण में करती आ रही है। यह सिलसिला अब भी जारी है। मण्डल की राजरानी धूत ने बताया कि रामनगर स्थित रामेश्वर मंदिर में रामेश्वर महिला मंडल द्वारा पूरे माह शाम को महिलाएं भजन कीर्तन करती है और हर सोमवार को शिव जी का पं. दुबे द्वारा आकर्षक श्रृंगार कर फूलों से सजाया जाता है। 


                                       जिससे आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहता है। सोमवार को भी महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और शाम को प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर संगीता सोनी, मधु जायसवाल, स्नेहलता, आशा, मोना शर्मा, शीला ठाकुर, मोनिका पटेल, सरिता, रानी जोशी, माया पटेल, कोकिला, अलका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन कर भोले की भक्ति में डूबी रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन