दिव्यांग छात्रावास के बच्चों ने मां चामुंडा टेकरी पर सीडबॉल का किया रोपण
भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा की टेकरी को और अधिक हरा-भरा करने के लिए प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ दिव्यांग छात्रावास के बच्चों ने भी सीडबॉल का रोपण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीपीसी कार्यालय की सहायक परियोजना समन्वयक रेनू गुप्ता थी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सीडबॉल के बीज बिखेरने, रोपण करने से भविष्य में यह बीज पौधे से पेड़ बनेंगे जिससे मां चामुंडा की टेकरी और हरीभरी, साथ ही टेकरी का क्षरण भी रुकेगा। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजन किया गया था।
वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए आज पेड़ पौधों के सख्त आवश्यकता है, क्योंकि पेड़ पौधे ही हमें शुद्ध ऑक्सीजन दे सकते हैं। जिस तरह से आज पेड़ों का कत्लेआम किया जा रहा है, वह चिंताजनक है। अधिक से अधिक लोग पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित हो। छात्रावास अधीक्षक सुरेंद्र सिंह खींची ने बताया कि छात्रावास के 50 बच्चों ने इस पर्यावरण के कार्यक्रम में भाग लिया। सभी बच्चों ने माता जी की टेकरी के दर्शन किए एवं सभी को स्वल्पाहार करवाया गया। यह जानकारी शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने दी।
Comments
Post a Comment