बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे देवास, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया दुख

 


भारत सागर न्यूज/देवास। बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान देवास पहुंचे। पटेरिया के साथ बजरंग सेना राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष अमरीश राय के साथ देवास जिले के प्रवास पर पहुंचे। बजरंग सेना संभाग अध्यक्ष मोहित जाट के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू व सिखों के साथ हो रहे अत्याचार पर दुख व्यक्त करते हुए भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होना चाहिए, जिससे हिंदुओं के साथ कोई दामन ना होने पाए। हिंदुओं की सुरक्षा में हिंदुस्तान को अपना पूरा योगदान देना चाहिए। 



        साथ ही कहा की गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सच्चे गौ सेवक बजरंग सेना सीहोर जिला महामंत्री कुबेर पटेल उपस्थित थे। देवास कार्यक्रम पश्चात संगठन के सभी पदाधिकारी हातोद वसुंधरा होते हुए उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे और महिला मोर्चा उज्जैन की बैठक को भी संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन