दया, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन पर्व- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी




 

भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में रक्षाबंधन पर्व सामाजिक एवं धार्मिक संस्था पदाधिकारियों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में ब्रह्मकुमारी बहन अपुलश्री बहन, मनीषा बहन, ज्योति बहन ने संस्था से जुड़े भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, नारायण व्यास, उम्मेदसिंह राठौड़ थे। प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि रक्षा बंधन, रक्षा सूत्र परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र है। वह भाई भाग्यशाली होते हैं जिनके हाथों में ब्रह्माकुमारी बहनें रक्षा सूत्र बांधती है। रक्षाबंधन का पर्व दया, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। पूरे देश में उत्साह से मनाया जाने वाला यह त्योहार न केवल भाई-बहन में प्रेम का और अधिक संचार करता है अपितु परिवारों को जोड़े रखने का एक अच्छा माध्यम है। 



                      इसमें दया, प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिलती है। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, राजेश गोस्वामी, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, इंदरसिंह गौड़, राधेश्याम बोडाना, कमल चौहान, विवेक भाई, अफजल भाई, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, दुर्गा व्यास, संगीता जोशी, सुधा सोलंकी, कला तंवर, कला अग्रवाल सहित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था पदाधिकारियों को ब्रह्मकुमारी बहनों ने राखी बांधकर शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन श्री जलोदिया ने किया। आभार प्रेमलता दीदी ने माना। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन