बडा बाजार मे स्थित जर्जर भवन को निगम की टीम ने तोडा




भारत सागर न्यूज/देवास। शासन के निर्देशानुसार वर्षाकाल एवं जर्जर भवनो से होने वाली जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए निगम सीमा क्षेत्र के जर्जर भवनों, दिवालों व बाउंड्रीवालों को तोडे जाने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा निरंतर की जा रही है। जिसके अन्तर्गत बडा बाजार मे स्थित जर्जर भवन को तोडे जाने की कार्यवाही की गई। 





      उल्लेखनिय है कि आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित जर्जर भवन, दिवाल व बाउंड्रीवाल को चिन्हीत कर उन्हें तोडे जाने हेतु संबंधित भवन मालिकों को सूचित कर अपने जर्जर भवन को स्वंय अपने संसाधनों से तोडे जाने के लिए संबंधित इंजिनियरों को निर्देशित किया गया। जिन भवन मालिकों द्वारा सूचना प्राप्त होने के पश्चात भी जर्जर भवन नही तोडे गये उन्हे निगम की टीम द्वारा तोडा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन