नगर में पालकी में सवार होकर निकलेंगे बाल गोपाल

  • पूरे नगर में निकाला जाएगा यादव समाज द्वारा चल समारोह
  • नगर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर



भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव। नगर में जन्माष्टमी पर्व एक अलग ही अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। वही पूरे नगर में बच्चों द्वारा मटकी फोड़ आयोजन भी रखा जाएगा वही नगर के सभी द्वारकाधीश मंदिरों को रंगाई पुताई कर लाइट्स सज्जा की गई है तो यादव अहिर समाज द्वारा भी भगवान कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह है। इसी को लेकर यादव समाज द्वारा नगर मे एक चल समारोह निकाला जाएगा, जिसको लेकर एक लड्डू गोपाल की पंचधातु की मूर्ति जिसका आकर्षक श्रृंगारनग हीरे मोतियों से किया जाता है। 




जिन्हें इस बार फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर में जुलूस के रूप में घुमाया जाएगा। जिसको लेकर नगर में एक उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह नगर भौंरासा में पंच धातु से निर्मित एवं विभिन्न प्रकार के हीरे जवाराहतों से श्रंगारित, विशेष आकर्षित, मनमोहित करने वाली भगवान श्री लड्डू गोपाल की पालकी निकाली जाएगी जिसमें आप सभी महानुभाव सादर आमंत्रित हैं। जनमाष्टमी के दिन शाम को समय- शाम 5 बजे से एक चल समारोह खेडे से शुरू होगा, जो पूरे नगर मैं नन्हा मोहल्ले से होते हुए यादव मोहल्ला ,चौधरी मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला से छोटे हनुमान चौक, बस स्टैंड ,होते हुए एमजी रोड से बड़े हनुमान चौक पहुंचेगी जहां पर भव्य आरती के बाद इस चल समारोह का समापन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा