बाबा महाकाल निकले अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने कुशवाहा समाज ने किया स्वागत
भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। नगर में सावन मास के द्वितीय सोमवार पर प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी तट से बाबा महाकाल पालकी में विराजमान होकर ढोल नगाड़े डीजे भजन मंडली के साथ नगर के प्रमुख मार्ग पुरानी सब्जी मंडी बड़ा बाजार प्रगति गली से श्री राम मंदिर वुधवारा में भगवान भोलेनाथ जी की आरती बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़े के साथ मंदिर के पुजारी द्वारा संपन्न कराई गई। आरती के पश्चात भगवान भोलेनाथ की पालकी खंडेलवाल मार्ग से बुधवारा (सिद्धार्थ हॉस्पिटल) चौराहे पर वरिष्ठ व्यवसायिक मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चना आरती कर कुशवाहा परिवार द्वारा बाबा महाकाल को श्रीफल भेंट कर पालकी के साथ-साथ चल रहे पुजारी जी का कुशवाहा समाज पटेल दलकिशोर कुशवाहा ने पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत किया बाबा महाकाल की पालकी में सम्मिलित भजन मंडली के सुप्रसिद्ध भजन गायकों एवं सकल समाज अध्यक्षगण अनिल श्रीवास्तव, संयोजक सुरेश सुराणा, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, सुधीर मेरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, हिंदू उत्सव समिति पूर्व अध्यक्ष पंकज यादव पूर्व पार्षद, रवि कुशवाह, आदि का साफा बांधकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अमरचंद कुशवाह पटेल, प्रकाश कुशवाहा मामा, प्रतीक महाडिक, शुभम कुशवाहा, राहुल कुशवाह, मुकेश कुशवाहा, डॉक्टर भगवानदास शुक्ला, लखन सेन, गोलू कुशवाह, अनिल कुशवाहा, अरविंद सेन, मुकेश आर्य, धन्नालाल कुशवाह, मना बाबू कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, मोहनलाल राठौर, सुनील परमार, अशोक कुशवाहा, महिला शक्ति श्रीमती पार्वती बाई कुशवाहा, श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, अनीता महाडिक, पूजा कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, देवकी कुशवाहा, चिंतामणि कुशवाहा, सोनू कुशवाह, शकुंतला कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, भारतीय कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, गायत्री कुशवाह, बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही स्वागत मंच का संचालन कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया।

Comments
Post a Comment