श्री मनकामेश्वर महादेव का जलभिषेक व महाआरती कर पदयात्री उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए हुए रवाना

 


भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व शांति, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प, पर्याप्त वर्षा आदि मंगलकामनाओं  के साथ सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के तत्वाधान में श्रवण माह में देवास से उज्जैन तक पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा में शिवभक्त शामिल हो कर उज्जैन पहुंचकर  प्रसिद्ध ज्योतिलिंग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन कर पूजा अर्चना की।


            नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि मां चामुण्डा की पावन नगरी से भूत भगवान श्री महाकाल की नगरी प्रस्थान से विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पुराना बस स्टैंड पर महादेव का गंगा, नर्मदा, शिप्रा नदी के पवित्र जल से जलाभिषेक कर आरती के पश्चात पद यात्रा प्रारंभ हुई।पद यात्रा में प्रमुख रूप से ग्रुप के सयोजक सुनील सिंह ठाकुर, अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, अभिषेक सोनी, अभिजीत सिंह गौड़,रवि ठाकुर, शुभम शास्त्री ,मनोहर पटेल, आनंद सिंह चौहान,गुड्डू मसाले वाला, नानुराम लोहना, मुकेश कुमावत,राजेंद्र दुबे,सत्यराज सिंह ठाकुर,जितेंद्र मारू,शहर के प्रमुख मार्गो से होकर उज्जैन के लिए प्रस्थान किया ।पद यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने" जय श्री महाकाल", महाकल दूर है, जाना भी जरूर है,गणेश के बापू भोलेनाथ साधु ,आदि गगनभेदी जय कारो के साथ पैदल चलकर  उत्साहित थे।


                                                    देवास से उज्जैन के बीच अनेक सामाजिक एव धार्मिक संस्थाओं ने भंडारे,स्वागत किया।महाकल की नगरी उज्जैन पहुंचकर प्रसिद्ध ज्योतिलिंग महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना कर बाबा महाकल से विश्व में शांति , पर्याप्त वर्षा,पर्यावरण संरक्षण की रक्षा का संकल्प की कामना कर पद यात्रा समाप्त हुई।पद यात्रा को सफल बनाने पर अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन