डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

 


भारत सागर न्यूज/देवास। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय सिद्धार्थ नगर इटावा में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रात: ध्वजारोहण राम प्रसाद सोलंकी न्यायाधीश के कर कमलों द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के बाद बुद्ध वंदना ली गई। गणमान्य वक्ताओं ने स्वाधीनता दिवस पर विचार प्रकट किए। सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नाम लेकर याद किया।



 सभी वक्ताओं ने एक स्वर में विचार व्यक्त किए कि भारत को अभी भी अंधविश्वास, पाखंड, सड़ी गली कुप्रथाओं, गरीबी, बेरोजगारी, गैर बराबरी, पूंजीवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकता आदि से शीघ्राती-शीघ्र आजाद करवाना है। आम राय व्यक्त की गई। सभी को वैज्ञानिक सोच रखनी है। निरंतर रात-दिन खाली समय में महान लेखकों की पुस्तकों का मृत्युपर्यंत अध्ययन हो ताकि अशिक्षा समाप्त हो सके। मनुवाद को जड़ मूल से समाप्त करने के आपस में रोटी बेटी का व्यवहार करें। राजेंद्र राधा किशन मालवीय ने वाचनालय को 1000 रूपए दान स्वरूप प्रदान किए। 



वाचनालय संचालक माननीय सत्यवान पाटिल ने करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित हुए उपासक और उपासिकाओं का आभार प्रकट किया। अंत में मिठाई वितरण की गई। स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम पश्चात इंजीनियर कैलाश चंद्र चौहान ने भोजन दान किया। इस प्रकार स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन