विश्वकर्मा परिवार साईं कालोनी आष्टा ने मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजा कर खिलाया गौ ग्रास

 


भारत सागर न्यूज/सीहोर*आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। आज साईं कालोनी आष्टा के श्री राजबहादुर विश्वकर्मा जी का परिवार मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचा उनकी बहन श्रीमती भारती झा एडवोकेट टीकमगढ़ ने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर उनकी सासू मां स्व. श्रीमती अवंती झा की पुण्यतिथि के अवसर पर गौ माता की पूजा कर उन्हें गौ ग्रास खिलाया एवं गौमाता के आहार के लिए गौशाला समिति को दान किए।



       इस अवसर पर श्रीमती भारती झा टीकमगढ़ ने 551₹, बहन श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने 151₹, भतीजी श्रीमती प्रिया विश्वकर्मा ने 151₹ गो ग्रास हेतु दान किए, बहन श्रीमती जानकी ओझा, मनु श्री विश्वकर्मा एवं आरव विश्वकर्मा, राजबहादुर विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन