सहस्त्र पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर की बाबा महाकाल की आरती, बडी संख्या में शामिल हुए भक्त




 

भारत सागर न्यूज/देवास। श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर हरियाली अमावस्या तिथि के पावन अवसर पर सहस्त्र पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर बाबा महाकाल की आरती का आयोजन संस्था मिशन अन्नपूर्णा द्वारा किया गया। मंदिर पुजारी पं. रितेश उपाध्याय ने बताया कि सावन माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विशेष महत्व है और इसी को ध्यान में रखते हुए श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर सहस्त्र पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक पं. प्रणव खेल द्वारा सम्पन्न कराया गया। 



                       तत्पश्चात अमावस्या तिथि पर भक्तों ने सहस्त्र पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका अभिषेक एवं पूजन कर मंदिर परिसर में बिल्व पत्र का पौधा एवं त्रिवेणी लगाई। उक्त आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू के साथ वार्डवासियों की उपस्थिति मुख्य रही। साथ ही मंदिर पर प्रति सोमवार सभी भक्तो के लिए निशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक दोपहर 2 बजे से रखा जा रहा है। जिसमे कई भक्त मंदिर नियमित अभिषेक कर रहे हैं। सावन के पांचों सोमवार श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हो रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन