अभाविप ने कोलकाता की घटना का विरोध में रैली निकाल ममता बनर्जी का पूतला फूंका

 


भारत सागर न्यूज/देवास। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में देशभर के लोगों में आक्रोश है। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आक्रोश रैली निकालते हुए ममता बनर्जी का पुतला फूंका। नगर मंत्री दक्ष यादव ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना दिल दहला देने वाली है और वहां की ममता बनर्जी सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। ममता सरकार मानवीय संवेदना और लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है। जब पश्चिम बंगाल में लोगों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर के साथ ऐसा हो सकता है, तब आम लोगों की स्थिति क्या होगी, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। 




कोलकाता में जो कुछ हुआ, उससे पूरी मानवता शर्मसार हुई है। ममता सरकार के कृत्य के खिलाफ अभाविप ने विरोध प्रदर्शन किया। रैली जवाहर चौक से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सयाजी द्वार पहुंची। जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर पश्चिम बंगाल मे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन